एनएच 57 स्थित हनुमान नगर चौक पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दवा दुकानदार की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हैं। मृतक मो. अरशद (50) बेनीबाद गांव निवासी मो. महमुद्दुल हसन के पुत्र थे। घायलों में हनुमाननगर निवासी संजीत साह का पुत्र पंकज कुमार व गणेश साह का पुत्र अंकज कुमार शामिल है। जानकारी के मुताबिक, मो. अरशद बाइक से दवा लाने गायघाट जा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रहे पंकज व अंकज की बाइक से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक दरभंगा से मुजफ्फरपुर जाने वाली लेन में गलत साइड से बहुत तेज गति में बाइक से आ रहे थे। बेनीबाद ओपी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस दोनों बाइकों को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Friday, October 8, 2021
Sunday, June 27, 2021
Saturday, June 12, 2021
Tuesday, June 1, 2021
Sunday, May 9, 2021
Tuesday, May 4, 2021
Subscribe to:
Posts (Atom)


